Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दो युवा भारतीय खिलाड़ियों का चौथा वनडे खेलना तय, ये रहा सबूत!

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच गुरूवार 31 जनवरी को हैमिल्टन के सेडोन क्रिकेट  स्टेडियम में खेला जायेगा.

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को 3-0 के अंतर से अपने नाम कर चुकी है, इसलिए भारतीय टीम सीरीज के चौथे वनडे मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है.

खलील-सिराज चौथे वनडे से पहले कर रहे जमकर प्रैक्टिस 

हैमिल्टन में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद और मोहम्मद सिराज जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है. इन दोनों ही तेज गेंदबाजो की गेंदबाजी पर प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी पैनी नजर रखी.

खलील-सिराज को मिल सकती है चौथे वनडे में जगह 

हैमिल्टन में खेले जाने वाले सीरीज के इस चौथे वनडे मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. वहीं युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद और मोहम्मद सिराज को चौथे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

खलील अहमद और मोहम्मद सिराज को जिस तरह टीम मैनेजमेंट जमकर प्रैक्टिस करा रहा है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि उनका चौथा वनडे मैच खेलना तय है.

इस प्रकार हो सकती है चौथे वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल,  मोहम्मद सिराज, खलील अहमद

यहाँ देखें खलील और सिराज के हैमिल्टन में प्रैक्टिस करने की तस्वीर : 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इन दो युवा भारतीय खिलाड़ियों का चौथा वनडे खेलना तय, ये रहा सबूत! appeared first on SportzWiki Hindi.