Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के हीरो विक्की कौशल ने वीरेंद्र सहवाग को क्यों दिया धन्यवाद!

भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर एक फिल्म आई है. जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बता दें, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने लगातार एक हफ्ते शानदार कमाई करती हुई नजर आई. किसी भी दिन बॉक्स ऑफिस पर कमी देखने को नहीं मिली.

साल की पहली सुपरहिट फिल्म है सर्जिकल स्ट्राइक 

विक्की कौशल की यह पहली फिल्म है, जिसे दर्शकों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने सिर्फ पांच दिन के अंदर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला. विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने करीब 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर डाली है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल के अभिनय को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अब उनकी इस फिल्म को भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी सराहा है. उनको फिल्म इतनी पसंद आई की उन्होंने उसके लिए  ट्वीट भी किया.

विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर के फिल्म का एक डायलॉग लिख ट्वीट किया. उन्होंने फिल्म को बेहतरीन बताया. जिसके बाद फिल्म के अभिनेता विकी कौशल ने उनके इस ट्वीट को रीट्वीट किया. उन्होंने री ट्वीट कर के लिखा, दिन बन गया. धन्यवाद सर.

बता दें, 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ 20 लाख रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 51.59 फीसदी को बढोतरी हुई और कलेक्शन 12 करोड़ 43 लाख रहा. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने देश भर में 15 करोड़ 10 लाख रुपए बटोर लिए. फिल्म को माउथ पब्लिसिटी से फायदा मिल रहा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जाने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के हीरो विक्की कौशल ने वीरेंद्र सहवाग को क्यों दिया धन्यवाद! appeared first on SportzWiki Hindi.