खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व ऑलराउंडर जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व स्पिन गेंदबाज की ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग टीम होबार्ट हरीकेंस ने इस बात की जानकारी दी है।
बच्चन परिवार अब कबड्डी और फुटबॉल के बाद खरीदेगा ये आईपीएल टीम!
दक्षिण अफ्रीका की ओर से 2005 से 2012 तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले जोहन बोथा ने क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे शारीरिक थकान को कारण बताया है।
इस स्पिन गेंदबाज ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता प्राप्त की थी। उन्होंने बुधवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अन्तिम मैच खेला था। इस मुकाबले में उनकी टीम होबार्ट हरिकेंस को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
बालिका दिवस पर भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की बड़ी जीत
जोहान बोथा दक्षिण अफ्रीका की ओर से पांच टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट, 72 वनडे और 37 टी-20 विकेट अपने नाम किए।
इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो इसमें वह कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम में रह चुके हैं। उन्होंने 34 आईपीएल मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं। वह 215 टी-20 मैचों में 163 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में लगभग दो हजार रन भी बनाए हैं।
...तो इस कारण विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे, ये संभालेगा टीम की कमान