Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या से जुड़े सवाल पर बुरी तरह भड़क उठी ईशा गुप्ता, सरेआम हार्दिक के साथ दोस्ती को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट में दो साल पहले अपनी एन्ट्री करने वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या देखते ही देखते अपने खेल के दम पर टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनायी। हार्दिक पंड्या को दिनों-दिन जबरदस्त स्टारडम हासिल हुआ और ये खिलाड़ी भारत के एक लोकप्रिय चेहरों में से एक हो गया।

हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता की डेटिंग की खबरें चर्चा में

इसके बाद क्या था जैसे-जैसे हार्दिक पंड्या लोकप्रियता हासिल करते जा रहे थे वैसे-वैसे उनकी पूछ पूरे क्रिकेट जगत में होने लगी यहां तक कि बॉलीवुड में भी हार्दिक पंड्या का चेहरा छाने लगा।

फिर क्या था बॉलीवुड गलियारों से आए दिन हार्दिक पंड्या का किसी ना किसी हसीना के साथ नाम जुड़ने लगा और अफेयर की चर्चा भी होने लगी। कुछ ऐसे ही उनका नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ भी जुड़ा।

ईशा गुप्ता ने अब बनायी हार्दिक पंड्या से दूरियां

हार्दिक पंड्या को ईशा गुप्ता के साथ कई बार स्पॉट किया गया और बाते होने लगी कि इन दोनों के बीच कुछ अफेयर जैसा जरूर चल रहा है और दोनों के बीच शादी की बात भी की जाने लगी।

लेकिन अब हार्दिक पंड्या की महिलाओं को लेकर एक अनुचित टिप्पणी ने उनका सारा खेल ही खराब कर दिया और अब सभी लोगों की तरह ईशा गुप्ता ने भी दूरियां बनाने में ही भलाई समझी है।

ईशा गुप्ता ने हार्दिक पंड्या पर निकाली जमकर भड़ास

तभी तो ईशा गुप्ता हार्दिक पंड्या के द्वारा हाल ही में की गई महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी के बाद भड़की हुई नजर आयी और उन्होंने हार्दिक पंड्या को लेकर एक सवाल पर जोरदार प्रतिक्रिया दी।

मुंबई में एक रिपोर्टर ने ईशा गुप्ता से हार्दिक पंड्या को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “आपको ये कहने वाले कौन है कि वो(हार्दिक) मेरा दोस्त है। सबसे पहले तो महिलाओं को पुरुषों के साथ तुलना नहीं करनी चाहिए। हम हर मामलें में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं नहीं चाहती कि किसी को बुरा लगे,

लेकिन आप बच्चे को जन्म क्यों नहीं देते? हम हर महीनें पांच दिनों तक पीड़ित रहते हैं। फिर भी हमें डांस करना है, ऑफिस जाना है और बच्चों को संभालना है। जब आप ये सब कर सकते हैं तो आप सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं।”

महिला पर टिप्पणी करने पर हार्दिक की शिक्षा पर उठाए सवाल

ईशा ने आगे कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि किसी को भी किसी भी महिला के बारे में बुरी बात करनी चाहिए, अगर आपको लगता है कि आपका परिवार इसके बारे में चिंतित नहीं है, तो ये हो, लेकिन ये मानवता पर गलत है।”

हम ऐसी चीजों को प्रसारित करते हैं और बाद में सवाल उठाते हैं, मुझे लगता है कि हमें शो में शामिल सभी लोगों से सवाल करने चाहिए। कई बार लोग उत्तेजित हो जाते हैं। और ऐसी बातें कहते हैं। मुझे लगता है कि तब भी थोड़ी शिक्षा दी जानी चाहिए कि कैसे बात की जाए खासकर महिलाओं की।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हार्दिक पंड्या से जुड़े सवाल पर बुरी तरह भड़क उठी ईशा गुप्ता, सरेआम हार्दिक के साथ दोस्ती को लेकर दिया बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.