Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैडी अपटन को राजस्थान रायल्स ने मुख्य कोच किया नियुक्त 

मुंबई
राजस्थान रायल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए एक बार फिर भारत के पूर्व मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन को मुख्य कोच नियुक्त किया है। इससे पहले अपटन चार साल तक टीम के मुख्य कोच रहे और इस दौरान टीम 2013 में आईपीएल सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। यह सत्र टीम के लिए मुश्किलों भरा रहा क्योंकि दागी एस श्रीसंत सहित उसके तीन खिलाड़यिों को टूर्नामेंट के बीच में स्पाट फिंिक्सग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। रायल्स की टीम 2013 में चैंपियन्स लीग के फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रही। अपटन ने दुनिया भर में कई फें्रचाइजी टीमों का मार्गदर्शन किया है। वह आईपीएल के अलावा बिग और पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों से भी जुड़े रहे हैं। अपटन चार साल तक सिडनी थंडर के कोच रहे और इस दौरान टीम ने 2016 में बिग बैश लीग खिताब जीता। अपटन जब भारतीय राष्ट्रीय टीम के मानसिक अनुकूलन कोच थे तब टीम 2011 एकदिवसीय विश्व कप जीतने में सफल रही और भारत आईसीसी टेस्ट रैंंिकग में दुनिया की नंबर एक टीम भी बना।