Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीवी शो में ये बात बोलना हार्दिक पांड्या को पड़ा भारी, मिला कारण बताओ नोटिस 

खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक टीवी शो पर महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी करना काफी महंगा पड़ गया है।इस कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों के इस तरह से टीवी शो में आने पर भी रोक लगा सकता है।

जसप्रीत बुमराह की जगह ये गेंदबाज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे मैदान

हालांकि पांड्या की इस टिप्पणी की काफी आलोचना होने के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी और कहा कि वह ;कॉफी विद करण टीवी शो पर के हिसाब से भावनाओं में बह गए थे।

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय ने इस संबंध में बताया कि हमने पांड्या और राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें इसके बारे में स्पष्टीकरण के लिए एक दिन का समय दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला 12 जनवरी से शुरू होगी।

71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया को BCCI देगा ये बड़ा इनाम

ये है मामला:

करण जौहर की मेजबानी में आयोजित ;कॉफी विद करण टीवी शो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पेश ने शिरकत की थी। शो के दौरान हार्दिक पांड्या सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ शारीरिक संबंधों की बात को अशोभनीय करार दिया था। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई।