Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगा ये बड़ा झटका

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की परेशानियां कम होने के स्थान पर लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले ही दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण उसके दो दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टीम से बाहर है।

अब एक्स गर्लफ्रेंड के निशाने पर आए हार्दिक पांड्या, बोल दी ये बड़ी बात

अब भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है। कंगारू टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज और उप कप्तान जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला से बाहर हो गए हैं। अब उनके स्थान पर युवा तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है।

शमी के बाद अब इस खिलाड़ी पर उनकी पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ करने के आरोप

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी देते हुए बताया कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिछले कई दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे। अब स्कैन से उनके स्ट्रेस फ्रैक्चर होने का पता चला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अब विश्वास है कि उनका ये तेज गेंदबाज इंग्लैंड मेंं होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेगा।

टीम इंडिया की वनडे सीरीज जीत के बाद गावस्कर को इस कारण आया गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

भारत के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जाय रिचर्डसन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स और पीटर सिडल का साथ देंगे।गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिकस्त देकर इतिहास रचा है।