Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंडी मर्रे के कूल्हे की सर्जरी हुई

लंदन
विम्बलडन खिताब को दो बार जीतने वाले ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे के कूल्हे की दोबारा सर्जरी हुई है। ओलंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीद है इस सर्जरी से कूल्हे के दर्द में आराम मिलेगा। इस सर्जरी में कूल्हे के जोड़ में धातु के प्लेट को लगाया जाता है। इकतीस साल के इस खिलाड़ी के लिए करियर को आगे बढ़ाने का यह अंतिम प्रयास है। उन्होंने इससे पहले आॅस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर होने के बाद कहा था कि वह विम्बलडन में खेल कर संन्यास लेना चाहते है। मर्रे ने कहा कि लंदन में कल (सोमवार) मेरे कूल्हे की सर्जरी हुई है और अभी थोड़े दर्द में हूं। उम्मीद है कि इससे मेरे कूल्हे को दर्द से छुटकारा मिलेगा।