भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की भारतीय टीम में फिर से वापसी हो गई है। हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव से न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के साथ जुड़ने को कहा है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उतर सकते हैं।
महिलाओं पर गंदी टिप्पणी के चलते बाहर थे हार्दिक पंड्या
मौजूदा दौर में भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले ही दिनों एक रियलिटी शो में महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी के चलते बाहर कर लिए गए थे।

लेकिन इस मामले को लेकर सुनवायी होनी बाकी है ऐसे में बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या के साथ ही उनके साथी खिलाड़ी केएल राहुल को राहत देते हुए सुनवायी तक टीम से जुड़ने को कहा है।
हार्दिक पंड्या को मौजूदा समय में नहीं किया जा रहा है मिस
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को टीम से जुड़ने को तो कहा गया है लेकिन मौजूदा टीम की स्थिति और संतुलन को देखते हुए हार्दिक पंड्या की कमी इतनी ज्यादा खल नहीं रही है।

वैसे इसमें कोई दो राय नहीं है कि हार्दिक पंड्या इस समय तो अपने देश के सबसे शानदार ऑलराउंडर हैं लेकिन अभी टीम में जिस तरह से केदार जाधव और विजय शंकर गेंदबाजी उपयोगिता दिखाकर हार्दिक पंड्या को बिल्कुल भी संतुलन में याद नहीं आ रहे हैं।
विराट कोहली की खास पसंद हैं हार्दिक पंड्या
एशिया कप से पहले हार्दिक पंड्या ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी अहमियत को दिखा दिया था जिसके बाद तो वो टीम की जरूरत बन बैठे थे। एशिया कप में चोटिल होने के बाद भी हार्दिक पंड्या की कमी समझी जा सकती थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में पहले दो वनडे में हार्दिक की कमी इतनी ज्यादा नहीं देखी गई।

लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को हार्दिक पंड्या बहुत ही पसंद हैं। विराट कोहली को हार्दिक पंड्या की इसी पसंद ने उनके लिए संतुलन के बाद भी जगह बनने का रास्ता साफ किया है।
हार्दिक के लिए न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है संजीवनी
टीम के संतुलन की बात करें तो हार्दिक पंड्या की फिलहाल तो जगह बनाने के काबिल नहीं है लेकिन इतना तय भी है कि विराट कोहली हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल करेंगे। हार्दिक पंड्या के लिए न्यूजीलैंड का बचा दौरा बहुत ही खास मायने रखता है क्योंकि उन्हें किसी तरह से अपने आपको साबित करना है।

विश्व कप सिर पर है। ऐसे में भारतीय टीम में जोरदार प्रतिस्पर्धा चल रही है जिसमें हर खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से बेहतर साबित करने की कोशिश करेगा। हार्दिक पंड्या को किसी तरह से न्यूजीलैंड दौरे पर साबित करना होगा। ऐसे में उनके लिए न्यूजीलैंड का दौरा खास मायने रखता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post क्या खत्म हो गया भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या का करियर? appeared first on SportzWiki Hindi.