Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पन्त की तारीफ़ में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बोल दिया कुछ ऐसा प्रशंसको को नहीं आयेगा पसंद

ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले चेतेश्वर पुजारा ने 193 रनों की पारी खेली और उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने भी नाबाद 159 रन बनाये। इन्हीं पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 600 से ज्यादा रन बना दिया हैं। अब यहाँ से ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतना लगभग नामुमकिन ही है।

ऋषभ पन्त की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त भले ही विकेट के पीछे लगातार फॉर्म से जूझ रहे हो लेकिन बल्लेबाजी में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। शुरूआती मैचों में उन्होंने लगातार 30-40 का स्कोर बनाया और इस मैच में 159 रन ठोक दिए।

पन्त भारत के पहले विकेटकीपर बन गये हैं जिन्होंने एशिया से बाहर दो शतक बनाया है। उनसे पहले भारतीय विकेटकीपरों में विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा ने एशिया से बाहर शतक बनाया था।

धोनी से ज्यादा शतक बनाएंगे पन्त

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि पन्त महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा शतक बनायेंगे। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक बनाये हैं वहीं पंत के दो शतक हो चुके हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू को दिए इंटरव्यू मव उन्होंने कहा

“पंत एक वास्तविक प्रतिभा हैं और अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंद पर भी शॉट खेल सकते हैं। हम हर समय धोनी के बारे में बात करते हैं। उन्होंने बकाफी क्रिकेट खेला है, लेकिन उनके केवल 6 शतक हैं। यह खिलाड़ी इससे कहीं अधिक टेस्ट शतक बनाएगा।”

समय के साथ बेहतर होगी कीपिंग

ऋषभ पन्त भले से बल्ले से धमाल मचा रहे हो लेकिन उनकी विकेटकीपिंग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। शतक पारी खेलने के बाद सिडनी टेस्ट में ही उन्होंने उस्मान ख्वाजा का कैच छोड़ दिया।

इस बारे में पोंटिंग ने कहा

“उन्हें अभी अपनी कीपिंग पर थोड़ा काम करने की जरूरत है। अगर वह मेहनत करते रहे तो समय के साथ बेहतर कीपिंग बन जायेंगे और साथ ही बेहतर बल्लेबाज भी। अगर उनकी कीपिंग अच्छी हो गयी और ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो अगले एडम गिलक्रिस्ट बन सकते हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पन्त की तारीफ़ में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बोल दिया कुछ ऐसा प्रशंसको को नहीं आयेगा पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.