Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टिम पेन की पत्नी ने फिर ऋषभ पंत को दिया बेबी सीटर बनने का ऑफर, अब कही ये बात

मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर टिम पेन के बीच बेबीसीटर विवाद हुआ था.

दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत से कहा था, कि “तुम मेरे बच्चों के बेबीसीटर बन जाओं, मैं जब अपनी पत्नी के साथ पिक्चर देखने जाऊँगा, तो तुम मेरे बच्चों की देखभाल करना ?”

पंत ने बेबीसीटर के चैलेंज को किया था स्वीकार

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का चैलेंज स्वीकार कर लिया था. दरअसल, ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इस तस्वीर में ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बच्चों को संभालते हुए नजर आ रहे है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत के साथ टीम पेन के दो बच्चें और टीम पेन की पत्नी बोनी पेन नजर आ रही है.

खुद पेन की पत्नी बोनी ने पोस्ट की थी तस्वीर 

इस तस्वीर को खुद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन की पत्नी बोनी पेन ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था और लिखा था, कि  ‘सर्वश्रेष्ठ बेबीसीटर’

बोनी पेन को वायरल तस्वीर से काफी ज्यादा फायदा हुआ है. दरअसल, उनकी लोकप्रियता में काफी तेज गति से वृद्धि देखी गई है. इस तस्वीर को पोस्ट करने से पहले उनके इंस्टाग्राम में करीब 5,000 फाँलोवर थे, लेकिन इस तस्वीर के वायरल होते ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबतक 50,000+ फाँलोवर हो चुके है.

अब फिर बोनी पेन ने पंत को लेकर किया पोस्ट 

इसी बीच एक बार फिर टिम पेन की पत्नी बोनी पेन ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी को शेयर करते हुए बोनी पेन ने लिखा, “बच्चे  को सम्भालने के लिए किसी की जरुरत पड़ रही है.”

बोनी पेन ने आगे लिखा, “आश्चर्य होगा अगर आज ऋषभ पंत  बेबीसिटींग के लिए फ्री हो.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टिम पेन की पत्नी ने फिर ऋषभ पंत को दिया बेबी सीटर बनने का ऑफर, अब कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.