Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को कैश अवार्ड न मिलने पर नाराज हुए गावस्कर, कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब वनडे सीरीज भी 2-1 से जीत चुकी है। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी, युवा बल्लेबाज केदार जाधव और युजवेंद्र चहल के छह विकेट के दम पर भारत ने सीरीज का तीसरा मुकाबला जीता। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा किया।

आपको बता दे कि आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया टीम 48.4 ओवर में 230 रन ही बना सकी। युजवेंद्र चहल ने छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड़ दी। बाकि रही कसर भुवनेश्वर कुमार (2) और मुहम्मद शमी (2) ने पूरी कर दी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 234 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी तीसरा अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुँह बंद कर दिया। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बेहद नाराज है। गावस्कर का कहना है कि सीरीज़ से ऑस्ट्रेलिया को जो कमाई हुई है उसमें टीम इंडिया का भी हक बनता है। उन्होंने वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को कैश अवार्ड न मिलने को लेकर नाराजगी जताई है।

आपको बता दें, मैन ऑफ द मैच रहने वाले युजवेंद्र चहल और मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब जीतने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को 500-500 अमेरिकी डॉलर इनाम के तौर पर दिए गए, जिन्हे दोनों खिलाड़ियों ने दान कर दिया है।

यह भी पढ़े:-

India vs Australia 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने मैच जीतकर रचा इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा

World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड

IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ न्‍यूजीलैंड ने घोषित की मजबूत टीम, देखें लिस्ट



Herald