Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला ने अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली को बताया अपना क्रश, देखने लायक था अनुष्का का रिएक्शन

भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा अभी तक शानदार रहा है। पहले टी-20 सीरीज को बराबरी पर रोकने के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दोनों टीमों को अपने घर बुलाया

नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को अपने घर आमंत्रण दिया था। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिये दी।

अब इस प्रोग्राम का वीडियो भी सामने आने लगा है। इसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैदान की जंग को भुलाकर एक साथ फोटो सेशन करवाया और साथ में बातचीत करते हुए भी देखे गये।

विराट कोहली को बताया क्रिकेट क्रश

ऑस्ट्रेलिया के पीएम के इस कार्यक्रम में वहां की महिला एनाउंसर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना क्रिकेट क्रश बताया। इस मौके पर विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी।

एनाउंसर ने कोहली का परिचय देते हुए कहा

“यह परिचय देना मुझे बहुत ख़ुशी दे रहा है, मुझे इस व्यक्ति पर क्रिकेट क्रश भी है। मिस्टर विराट कोहली दुनिया भर में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। वह मैदान और पिच पर जो जूनून लेकरआते हैं, उसे  रोमांचक होता है। इसके बाद भी मुझे उम्मीद है कि आप इस सप्ताह हार जायेंगे।”

विराट ने दिया रिएक्शन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस परियच देने के क्रिकेट को “प्यारा” बताया है। अब उनका और पूरी टीम का पूरा ध्यान सिडनी टेस्ट मैच पर है। इस मैच को ड्रा करवाने के बाद भी भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर सकती है। यह पहला मौका होगा जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में मात देगी।

देखिए प्रोग्राम का वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महिला ने अनुष्का शर्मा के सामने विराट कोहली को बताया अपना क्रश, देखने लायक था अनुष्का का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.