भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत हासिल की है. उन्होंने 72 साल का सुखा इस जीत के साथ खत्म किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में बहुत ही औसत दर्जे की लगी. बॉल टेम्परिंग के विवाद में फंसे उनके पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल के किये क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था.
ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली तो ये भारत की गलती नहीं

गावस्कर ने मैच के बाद सोनी सिक्स पर कार्यक्रम में कहा,
‘‘ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली तो ये भारत की गलती नहीं है. ऑस्ट्रेलिया उन पर कम अवधि का बैन लगा सकता था लेकिन निश्चित तौर ये माना गया कि एक साल का बैन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए अच्छा साबित होगा क्योंकि वो एक उदाहरण पेश करना चाहते थे. भारत के सामने जो टीम उतारी गई वो उससे खेला और ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.’’
गावस्कर के अनुसार कोहली की टीम और पूर्व की टीमों में मुख्य अंतर फिटनेस का है

‘‘हम भी जीत के लिए खेले थे लेकिन फिटनेस के मामले में ये टीम अलग स्तर पर है और कप्तान इसमें उदाहरण पेश करता है. हमारे समय में हम निजी तौर पर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे.’’
इस बात से दुखी नजर आएं सुनील गवास्कर

आपकों बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सुनील गावस्कर और एलन बॉर्डर के नाम पर है. सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह अकेले एलन ने दी. गावस्कर को इस बात का बेहद दुख है कि उनके नाम पर ट्रॉफी होने के बावजूद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं बुलाया गया.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली इसमे भारत की क्या गलती’ appeared first on SportzWiki Hindi.