ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टिम पेन की कप्तानी में खेली ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त खाने के साथ ही अपने देश में भारत के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी।
भारत के बाद श्रीलंका का सामना करेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम
भारत के खिलाफ तो ऑस्ट्रेलिया को अपनी ही सरजमीं पर इस हार के दंश को झेलना पड़ा लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया की टीम इस गम को भुलाने के लिए श्रीलंका की मेजबानी करने को तैयार है।

भारत के इस लंबे ऑस्ट्रेलियाई दौरे की समाप्ति के कुछ दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान
मार्श बंधु के साथ ही कई स्टार खिलाड़ी बाहर
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में होगा जिसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम से एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब जैसे खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। तो साथ ही मार्श बंधु को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को मौका, मैट रेनशॉ की भी वापसी
तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे 20 साल के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया है। विल पुकोवस्की ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में खासा प्रभावित किया है।

ऑस्ट्रेलिया के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने घरेलू क्रिकेट में कुल 8 ही प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 49.00 की बेहतरीन औसत से रन बनाकर अपना दावा मजबूत कर लिया था।
Aus Test squad v Sri Lanka:
Tim Paine (c), Josh Hazlewood (vc), Joe Burns, Pat Cummins, Marcus Harris, Travis Head, Usman Khawaja, Marnus Labuschagne, Nathan Lyon, Will Pucovski, Matt Renshaw, Mitchell Starc, Peter Siddle
— Fox Cricket (@FoxCricket) January 9, 2019
तो वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पीटर सिडल, मैट रेनशॉ और जो बर्न्स जैसे खिलाड़ियों पर फिर से भरोसा जताया है और उन्हें मौका दिया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम- टिम पेन(कप्तान), जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, पेट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, विल पुकोवस्की, पीटर सिडल, मैट रेनशॉ, जो बर्न्स, मर्नस लेबुस्चेंज, मर्कस हैरिस
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, कई दिग्गज खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.