Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद भी मायूस हैं चेतेश्वर पुजारा, कही ये बात

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को उन्ही की धरती में चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से हरा दी है.

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सीरीज में कुल 521 रन बनाये और भारतीय टीम की जीत में सबसे अहम योगदान दिया.  चेतेश्वर पुजारा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया.

आईपीएल के दौरान काउंटी क्रिकेट खेलूँगा 

फोटो क्रेडिट-गूगल

चेतेश्वर पुजारा ने अपने एक बयान में कहा, “मैं अब भारत लौटकर कुछ प्रथम श्रेणी मैच खेलूँगा. जब देश में आईपीएल खेला जा रहा है. तब काउंटी क्रिकेट खेलूँगा. अगली सीरिज 6-7 महीने बाद है, इसलिए काउंटी क्रिकेट खेलकर मुझे तैयरियों के लिए कुछ समय मिलेगा. 

वनडे और टी-20 पर भी लगाऊंगा ध्यान 

चेतेश्वर पुजारा ने आगे अपने बयान में कहा, मैं लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी खेलना चाहता हूँ. मैं इसके लिए अपने खेल की तकनीक पर काम करूँगा, लेकिन मैं साथ ही यह भी कहना चाहता हूँ, कि टेस्ट क्रिकेट मेरी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा.”

साल 2014 में खेला था अंतिम वनडे मैच 

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए सिर्फ 5 वनडे मैच खेले है. वह वनडे क्रिकेट में ज्यादा सफल नहीं रह पाये. उन्होंने अपने खेले 5 वनडे मैचों में भारतीय टीम के लिए 10.20 की औसत से 51 रन बनाये. पुजारा ने अपना अंतिम वनडे मैच 19 जून 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह वनडे टीम से बाहर चल रहे है.

हालाँकि, पुजारा का टेस्ट क्रिकेट करियर शानदार रहा है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 68 टेस्ट मैच खेल लिए है. उन्होंने अपने खेले 68 टेस्ट मैचों में 51.18 की औसत से 5426 रन बनाये हुए है. भारतीय टीम का यह भरोसेमंद खिलाड़ी 18 शतक व 20 अर्धशतक लगा चूका है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बाद भी मायूस हैं चेतेश्वर पुजारा, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.