Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : भारत आर्मी ने ऋषभ पंत के लिए गाना गाकर, इस तरह चिढ़ाया ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 159 नाबाद रन का एक शानदार शतक लगाया है.

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट करियर का यह दूसरा शतक था. ऋषभ पंत ने अपने इस शानदार शतक से करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है.

‘भारत आर्मी’ ने ऋषभ पंत के लिए बनाया गाना 

इस बीच भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में सपोर्ट कर रही ‘भारत आर्मी’ ने ऋषभ पंत के लिए एक गाना बनाया है. भारत आर्मी यह गाना सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में गाती हुई भी नजर आई.

भारत आर्मी के इस गाने के बोल थे, कि “हमें पंत मिला है……ऋषभ पंत मिला है….. हमें नहीं लगता, कि आप उसे समझ पाएंगे, वह आपकों छक्का भी लगाएगा और आपके बच्चों का बेबीसीटर भी बनेगा. हमें पंत मिला है……ऋषभ पंत मिला है…..

ऑस्ट्रेलाई प्रशंसकों को गाने के जरिये चिढ़ाया 

आपकों बता दें, कि ‘भारत आर्मी’ इस गाने को गाकर ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को चिढ़ाती हुई नजर आ रही थी. ‘भारत आर्मी’ के सदस्यों ने ऋषभ पंत के लिए बना यह गाना तेज-तेज से गाया.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

#AUSvIND

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारत आर्मी ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के सामने ऋषभ पंत की तारीफ में गाना गा रही है. ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ बेबीसीटर विवाद को लेकर चर्चा में थे, इसलिए ‘भारत आर्मी’ ने भी अपने इस गाने में बेबीसीटर नाम का जिक्र किया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : भारत आर्मी ने ऋषभ पंत के लिए गाना गाकर, इस तरह चिढ़ाया ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को appeared first on SportzWiki Hindi.