स्पोर्ट्स डेस्क। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण' में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में निलंबित भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। दोनों क्रिकेटर्स द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी की हर आलोचना हो रही है। वहीं हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने BCCI CEO राहुल जौहरी के सामने अपनी बात रखी।
सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में बिना शर्त माफी मांगी थी, जिसके बाद बाद फोन पर BCCI CEO के सामने अपनी बात रखी। दोनों इस मामले में संक्षिप्त बातचीत की। वहीं एक अधिकारी ने कहा, ;पूछताछ से संबंधित सवाल करना लोकपाल के अधिकार में है। इस मामले के बारे में अब अगला चरण तभी होगा जब सुप्रीम कोर्ट लोकपाल या तदर्थ लोकपाल की नियुक्ति करेगा।;
आपको जानकारी में बता दें, टीवी शो 'कॉफी विथ करण' में हार्दिक और राहुल ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इसके बारे में अपने माता पिता के साथ खुलकर बात करने की बातें कही थी। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। वहीं बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए निलंबित कर दिया। दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत बुला लिया गया और जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती कोई मैच नहीं खेल सकते।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की हर कोई रखेगा याद
आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी
Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड
Herald