भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी कर लिया था। यह पहला मौका है, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम किया है। भारत की इस जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया।
अंतिम वनडे में खेली 87 रनों की पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये अंतिम वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 87 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के समाने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा था।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गये। इसके बाद विराट और धवन ने अच्छी साझेदारी बनाई। इन दोनों के आउट होने के बाद धोनी ने केदार जाधव के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
धोनी- धोनी से गूंजा मैदान

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते वक्त महेंद्र सिंह धोनी का शानदार स्वागत किया गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड धोनी- धोनी से गूंज गया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
धोनी ने इस मैच में अंत तक नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने पहले विराट कोहली और फिर केदार जाधव के साथ साझेदारी बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उन्होंने 114 गेंद में 87 रन बनाये।
यह भी पढ़ें: AUSvsIND: पीटर हैंड्सकॉम्ब को स्टंपिंग करते ही धोनी ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी के लिए 2018 किसी बुरे सपने की तरह था। उन्हें टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया था। उन्हें बल्ले से पूरे साल में एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैच में तीन अर्धशतक बनाये।
पहले मैच में उन्होंने 96 गेंद में 51 रनों की पारी खेली और उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। इसके बाद अगले दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर उन्होंने भारत को सीरीज जीतने में मदद की।
देखें वीडियो:
Believe me,
This is Melbourne, not Wankhede! Goosebumps Guaranteed@msdhoni @SaakshiSRawat
Courtesy : Madhavi Ravi #AUSvIND #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/AYJZpMJOEA
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 19, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मैन ऑफ़ द सीरीज मेहन्द्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया ने दिया ये सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.

