Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशले बार्टी को हराकर क्वितोवा ने सिडनी इंटरनेशनल का खिताब जीता

सिडनी
पेत्रा क्वितोवा सिडनी इंटरनेशनल के फाइनल में शनिवार को यहां एशले बार्टी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए चैम्पियन बनीं। चेक गणराज्य की 2015 की चैम्पियन और पांचवीं वरियता प्राप्त इस खिलाड़ी ने तीसरे सेट को टाई ब्रेकर को जीत कर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने दो घंटे 19 मिनट चले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एशले को 1-6, 7-5, 7-6 शिकस्त दी। विम्बलडन की दो बार की विजेता के लिये यह जीत खास रही क्योंकि उन्होंने शनिवार को ही तड़के सेमीफाइनल में बेलारूस की अलेक्सांद्रा सासनोविच को शिकस्त दी थी।