Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल टीवी पर केदार जाधव ने कहा, ‘जब भी दिमाग में कोई सवाल आता है मैं एक बार धोनी को देख लेता हूँ’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो गई है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने आखिरी मैच में तीन बदलाव किए. कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल अम्बाती रायडू की जगह केदार जाधव और मोहम्मद सिराज की जगह विजय शंकर. भारतीय टीम के लिए ये बदलाव शानदार साबित हुआ.

चहल टीवी पर आएं केदार जाधव 

दूसरे वनडे में जीत के बाद कप्तान कोहली ने चहल टीवी पर खूब मौज मस्ती भी की, जिसकी वीडियो खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था. पहले एपिसोड में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक बनाया और वो चहल टीवी के पहले गेस्ट थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले केदार जाधव चहल टीवी पर आएं. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा,

केदार ने सीरीज जीतने के बाद चहल टीवी पर क्या कहा यहाँ जाने

ये अच्छा फिलिंग है. वर्ल्ड कप नजदीक है और उससे पहले हम इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये हमारे लिए अच्छी बात है.

उन्होंने आगे महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा, सबसे बड़ी बात सामने महेंद्र सिंह धोनी थे. जब भी दिमाग में कोई प्रश्न आता था. तो सिर्फ उन्हें एक बार देख लेता था. जब भी वो क्रीज पर होते हैं तो बहुत आसान हो जाता है बल्लेबाजी करना.

उन्होंने आगे कहा, चहल टीवी को चांद पर ले जाने की कोशिश करूंगा.

यहाँ देखें वीडियो 

विराट कोहली 46 रन बनाकर 30वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए. अब पिच पर थे सीरीज का पहला मैच खेल रहे जाधव और इन फॉर्म महेंद्र सिंह धोनी थे. भारत को उस समय 20 ओवर में 118 रन चाहिए थे. दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी की और यही वो पल था जिसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का मनोबल तोड़ने का काम किया. दोनों की संयमित बल्लेबाजी का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 45वें ओवर तक एक भी ओवर में 9 से ज्यादा रन नहीं बने.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post चहल टीवी पर केदार जाधव ने कहा, ‘जब भी दिमाग में कोई सवाल आता है मैं एक बार धोनी को देख लेता हूँ’ appeared first on SportzWiki Hindi.