Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने बदला फैसला अनिश्चित समय के लिए सस्पेंड हुए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को कॉफ़ी विथ करण में जाना महंगा पड़ रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने रियलिटी शो में महिलाओं के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। पहले दोनों खिलाड़ियों पर दो मैच का बैन लगाने की बात की जा रही थी।

दोनों खिलाड़ी हुए निलंबित

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया है। अब दोनों पर जाँच बैठाई जाएगी। अब दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

सीओए के सदस्य विनोद राय ने पीटीआई से कहा कि पांड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है। इसका मतलब है कि जांच होने तक दोनों भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

फिर जारी होगा कारण बताओ नोटिस

इस विवाद के शुरू होने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब नये सिरे से दोनों को नोटिस भेजा जायेगा। बीसीसीआई ने सूत्रों ने कहा

“दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नए सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जो जांच करेगा वह बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाए रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है।”

पांड्या ने मांगी थी माफ़ी

विवाद बढने के बाद हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से माफ़ी मांगी थी। उन्होंने सीओए के सामने अपना ज्वाब्भी पेश किया था लेकिन सीओए इससे संतुष्ट नहीं हुई।

अब दोनों खिलाड़ियों पर जांच बैठाई हई है। जांच में जो भी सामने आता है, उनके बाद दोनों के खिलाफ करवाई की जाएगी। जाँच होने तक दोनों टीम से बाहर रहेंगे और भारत लौटेंगे या नहीं इसपर टीम फैसला लेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बीसीसीआई ने बदला फैसला अनिश्चित समय के लिए सस्पेंड हुए केएल राहुल और हार्दिक पांड्या appeared first on SportzWiki Hindi.