Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अदिति की अबुधाबी में अच्छी शुरुआत, संयुक्त आठवें स्थान पर रही

अबुधाबी
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने नये साल के अपने पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया तथा वह शनिवार को यहां फातिमा बिंट मुबारक लेडीज ओपन में संयुक्त आठवें स्थान पर रही। अदिति ने 2019 लेडीज यूरोपीय टूर के साल के इस पहले टूर्नामेंट का अंत छह अंडर के शानदार स्कोर के साथ किया। उन्होंने आठ बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की। इस भारतीय गोल्फर के लिये यह संतोषजनक परिणाम कहा जा सकता है क्योंकि पहले दौर में उन्होंने 76 का मामूली स्कोर बनाया था। दूसरे दिन 72 का कार्ड खेलने से उन्होंने कट में जगह बनायी और आखिरी दिन 66 का स्कोर बनाने से सूची में आगे बढ़ने में सफल रही। चार्ली हल ने मारियान स्कार्पनोर्ड को पीछे छोड़कर सत्र का पहला खिताब जीता।