Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धूप में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा और इसका खामियाजा भुगता : प्रजनेश

मेलबर्न
भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने सोमवार को कहा कि तेज धूप के कारण उन्हें थोड़ा संघर्ष करना जिसका उन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में खामियाजा भुगतना पड़ा। वर्तमान में देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी प्रजनेश अमेरिका के प्रच्चंसिस टिफोउ से सीधे सेटों में 7-6 (9-7) 6-3 6-3 से हारकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर हो गये। प्रजनेश ने कहा कि यह अच्छा अनुभव रहा। मैंने कुल मिलाकर अच्छा मैच खेला। प्रत्येक सेट में मेरे पास मौका था। मुझे धूप में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। कुछ कारणों से यह आस्ट्रेलिया में थोड़ा भिन्न था। मुझे कोर्ट के एक तरफ सर्विस से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई।