Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट, पुजारा और जसप्रीत बुमराह पर मेहरबान हुई बीसीसीआई, बतौर इनाम दिया मोटी रकम

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हारकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच को टीम इंडिया ने 31 रनों से अपने नाम किया था। उसके बाद पर्थ टेस्ट में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उसे अपने नाम कर लिया। मेलबर्न में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मात देकर सीरीज अपने नाम कर लिया।

बीसीसीआई ने की नगद इनाम की घोषणा

भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत पाई है। यह जीत सभी के लिए ख़ास है और इसी वजह से बीसीसीआई ने खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए नगद इनाम की घोषणा की है।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि हर मैच के अंतिम एकादश में खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच 15-15 लाख रुपये और हर मैच के लिए रिजर्व खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपए दिया जाएगा।

कोचों को 25-25 लाख

खिलाड़ियों के अलावा टीम के कोचों और सपोर्ट स्टाफ के लिए भी इनाम की घोषणा की गयी है। टीम के प्रत्येक कोचों को 25-25 लाख रुपये दिए जायेंगे। इसमें रवि शास्त्री भी शामिल हैं।

टीम के सपोर्टिंग स्टाफ (नॉन-कोचिंग) को उनके वेतन और फीस के बराबरी ही बोनस दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने आज ही इस बात की घोषणा की।

भारतीय टीम ने दिखाया शानदार खेल

ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही पहले से कमजोर मानी जा रही थी लेकिन किसी भी टीम को उसके घर में हराना आसान नहीं होता। यह भारत का 12वां ऑस्ट्रेलिया दौरा था। इससे पहले कई मौकों पर सीरीज बराबर हुए लेकिन जीत नहीं मिली।

इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के नाम में दम कर दिया। बल्लेबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और इसी का नतीजा है कि भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट, पुजारा और जसप्रीत बुमराह पर मेहरबान हुई बीसीसीआई, बतौर इनाम दिया मोटी रकम appeared first on SportzWiki Hindi.