भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में आराम दिया गया था. कुलदीप यादव की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है.
अपने वापसी मैच में उन्होंने अपना कमाल दिखा दिया है. आपकों बता दें, कि रविन्द्र जडेजा की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप यादव को शामिल किया गया है.
कुलदीप की गेंदबाजी के आगे मात्र 157 रन पर आउट हो गई न्यूजीलैंड

आपकों बता दें, कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस पहले मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कुलदीप व अन्य भारतीय गेंदबाजो के आगे पूरी तरह बेबस नजर आये और पूरी न्यूजीलैंड की टीम मात्र 38 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई है.
न्यूजीलैंड टीम के लिए जहां सबसे ज्यादा 81 गेंदों पर 64 रन की पारी केन विलयमसन ने खेली. वहीं भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर में मात्र 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
बेसिक्स पर काम करके मिल रही सफलता

मिड इनिंग पर दिए गए अपने एक बयान में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा,
“न्यूजीलैंड में हमेशा छोटे मैदान के कारण गेंदबाजी करना चुनौती होती है. मैं और चहल बस अपने बेसिक्स के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और आज हमारे लिए यह काम कर गया है.
मुझे लगता है, कि यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट है और हमारे लिए यह एक आसान लक्ष्य होना चाहिए. उम्मीद है, कि हम बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मैच को जीतेंगे.
प्रशंसकों का समर्थन आश्चर्यजनक

मिड इनिंग पर दिए गए अपने एक बयान में आगे कुलदीप यादव ने कहा,
“जब हम ऑस्ट्रेलिया में भी खेले, तो हमें प्रशंसकों का बहुत समर्थन मिला था और अब न्यूजीलैंड में भी ऐसा ही हो रहा है, यह वास्तव में काफी आश्चर्यजनक है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मिड इनिंग में कुलदीप यादव ने बताया, आखिर कैसे उन्हें और चहल को मिल रही लगातार सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.