Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने इस मामलें में पहले स्थान पर रहकर बनाया शानदार रिकॉर्ड, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है। साथ ही विराट कोहली ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए है। साथ ही हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है अनुसार साल 2018 में सबसे महंगे ब्रांड सेलिब्रिटी की लिस्ट आने के बाद इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कब्जा किया है।

हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली Celebrity brand value rankings की लिस्ट में पहले स्थान पर रहें है। विराट कोहली साल 2018 में सबसे महंगा ब्रांड बने है। 2018 में विराट की ब्रांड वैल्यू लगभग 1250 करोड़ रुपये रही हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रही है। आपको बता दे विराट ने 2018 में लगभग 24 ब्रांडों का विज्ञापन किया और दीपिका ने 21 ब्रांडों का विज्ञापन किया है।

साथ ही आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 720 करोड़ रुपये ब्रांड वैल्यु के साथ दूसरें स्थान पर है। साथ ही पिछले साल दूसरे स्थान पर मौजूद शाहरुख खान इस बार पांचवें स्थान पर फिसल गए हैं। साथ ही आपको बता दे की इस लिस्ट में अक्षय कुमार तीसरे स्थान और रणवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे हैं।

और ये भी पढ़े:

Birthday : क्रिकेट जगत में द्रविड़ को इसलिए कहा जाता है ;the wall'

Video: कैच के चक्कर में माथे पर लगी चोट, खून देख क्रिकेट जगत भी हुआ हैरान

भारत के खिलाफ 33 साल पुरानी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें वजह



Herald