भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बेहद ही सफलतम दौरे के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को कायम रखा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच बुधवार को नेपियर में खेला गया जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी।
भारतीय टीम की जीत के बाद भी नाखुश हैं रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह उत्साह और जोश में है। भारतीय टीम बुधवार को न्यूजीलैंड को हराने के बाद बड़े ही रिलेक्स मुड़ में नजर आयी।

ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड को भी पहले वनडे मैच में हराने के बाद जहां एक तरफ पूरी भारतीय टीम बहुत ही खुश और रिलेक्स मूड़ में नजर आ रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा खुश नहीं थे।
रोहित शर्मा को याद आ रही है अपनी पत्नी रितिका सजदेह
रोहित शर्मा जीत के बाद भी खुश नहीं थे ऐसी बात शायद आपको हैरान करें लेकिन रोहित का नाखुश रहने का कारण था, कि उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह की बड़ी याद आ रही थी।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह इन दिनों अपनी पहली बच्ची को जन्म देने के बाद बच्चे के साथ भारत में ही आराम फरमा रही हैं, तो वहीं रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में अपनी पत्नी और बच्ची से दूर हैं तो उन्हें बड़ी याद आ रही है।
रोहित ने जाहिर की रितिका की याद
चहल ने ली रोहित की इस पीड़ा पर चुटकी
इस पर रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मिस यू लव, रोहित शर्मा के अपनी पत्नी को लेकर किए गए इस कमेंट के आते ही उनके साथी खिलाड़ी युजवेन्द्र चहल इसमें कूद पड़े।

रोहित शर्मा की अपनी पत्नी की याद आने वाली पीड़ा का मजाक बनाते हुए युजवेन्द्र चहल ने रोहित शर्मा को चिढ़ाने की कोशिश की। चहल ने इसके बाद इस फोटो पर कमेंट किया कि मिस माय सेल्फ, यानि साफ है कि उन्हें अपने खुद की याद आ रही है। आपको ये भी बता दें कि युजवेन्द्र चहल की अब तक शादी नहीं हुई है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बीच एक बार फिर कूदे युजवेन्द्र चहल, रोहित की इस तरह से ली चुटकी appeared first on SportzWiki Hindi.