आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब करीब 4 महीने का समय बचा हुआ है। इसे लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विश्व कप को लेकर भारत की टीम लगभग पक्की है लेकिन अभी भी इसमें कुछ बदलाव संभव हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम चुनी है। आईये देखते हैं किसकी टीम मजबूत।
वीरेंद्र सहवाग ने चुनी प्लेयिंग इलेवन

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप के लिए अपनी प्लेयिंग इलेवन चुनी थी। इसमें उन्होंने नंबर तीन पर केएल राहुल और नंबर चार पर विराट कोहली के खेलने की बात की थी। हालाँकि, यह लगभग नामुमकिन ही है।
यह है वीरेंद्र सहवाग की टीम
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
गौतम गंभीर की टीम

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी टीम चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में रविंद्र जडेजा की जगह रविचन्द्रन अश्विन की जगह दी है। अश्विन ने अपना अंतिम वनडे मैच 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और उनकी वापसी लगभग नामुमकिन ही है।
रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
वीवीएस लक्ष्मण की टीम

इन सभी टीमों में वीवीएस लक्ष्मण की टीम सबसे संतुलित दिख रही है। उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थति को देखते हुए टीम में चार तेज गेंदबाजों की जगह दी है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा उनकी टीम में नहीं है। फिर भी यह टीम सबसे संतुलित दिख रही है।
रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और खलील अहमद।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने विश्व कप के लिए चुनी अपनी ड्रीम टीम, जानिए कौन सी सबसे बेहतरीन appeared first on SportzWiki Hindi.