Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज जीत के बाद चौथे वनडे में रोहित शर्मा की कप्तानी में इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है. हालाँकि, अभी भी सीरीज के दो मैच बचे हुए हैं.

पांच मैचों की इस वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच 31 जनवरी को हैमलिटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस चौथे वनडे मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है.

कप्तान विराट के बिना खेलेगी भारतीय टीम 

Trying to solve the problem of the batsman at number-4: Kohli

इस मैच में भारतीय टीम को अपने कप्तान विराट कोहली के बिना ही खेलना होगा. दरअसल, नियमित कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अंतिम दो वनडे मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज से आराम दिया हुआ हैं. विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.

विराट की अनुपस्थिति में शुभमन को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुभमन गिल को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली की तरह टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं और बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं. विराट कोहली की अनुपस्थिति में उन्हें ही भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है.

इस शानदार घरेलू रिकॉर्ड की वजह से मिली है भारतीय टीम में जगह 

शुभमन गिल का घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 77.78 की शानदार औसत से 1089 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 36 लिस्ट ए के करियर में 47.78 की औसत से 1529 रन बनाये हुए हैं.

शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप 2018 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत चुके हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीत पाया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सीरीज जीत के बाद चौथे वनडे में रोहित शर्मा की कप्तानी में इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.