Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिलांग को हराकर चेन्नई की बराबरी पर पहुंचा नेरोका

इम्फाल
नेरोका एफसी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में शिलांग लाजोंग को शुक्रवार को 3-2 से हराकर 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में तालिका पर शीर्ष पर मौजूद चेन्नई सिटी की बराबरी कर ली। नेरोका के लिए कात्सुमी युसा ने आठवें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया जबकि सिंघम सुभाष सिंह ने 21वें मिनट में गोल कर नेरोका को 2-0 से आगे कर दिया। नेरोका का तीसरा गोल शिलांग के एबानभा दोहलिंग का 55वें मिनट में किया गया आत्मघाती गोल था। शिलांग के लिए शीन सोहकतुंग ने पेनल्टी पर 53वें मिनट में और फरंगकी बुआम ने 89वें मिनट में गोल किया। सुभाष को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। नेरोका ने इस जीत के बाद 21 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर मौजूद चेन्नई की बराबरी कर ली है।