Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद क्या बोले ‘चतेश्वर पुजारा’

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए. पहली बार उनकी सरजमी पर सीरीज अपने नाम कर लिया है. इस जीत में भारतीय टीम की ओर से सबसे बड़े योगदान की बात करें, तो सबसे पहले चतेश्वर पुजारा का नाम आता है. इस खिलाड़ी ने पूरे सीरीज में क्या शानदार बल्लेबाजी करी. पुजारा सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी थे.

यह विदेशों में एक टीम के रूप में हमारे पास सबसे अच्छी श्रृंखला रही

“यह विदेशों में एक टीम के रूप में हमारे पास सबसे अच्छी श्रृंखला रही. यह मेरी सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला है जो मैं कहूंगा.  मैं अभी भी इस सीरीज को सबसे कठिन श्रृंखला कहना चाहूंगा. ऑस्ट्रेलिया के घर में  खेलने के बाद  जब सीरीज 1-1  से बराबर हो.  उसके बाद सीरीज में जितना बड़ी बात है. 

बराबरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के घर में सीरीज जितना बड़ी बात है 

“लेकिन हमने बहुत अच्छी वापसी की और उस श्रृंखला को जीत लिया. यह सबसे कठिन श्रृंखला थी जिसका मैं हिस्सा था लेकिन यह सबसे अच्छी श्रृंखला है जो मैं घर से दूर खेला. 

हमारे पास साबित करने का एक मौका था और एक टीम के रूप में हमने अब ऐसा किया है

“जब भी हम विदेश दौरे पर जाते हैं तो हमें हमेशा लगता है कि हमारे पास श्रृंखला जीतने की क्षमता है क्योंकि हमने भारत में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे पास साबित करने का एक मौका था और एक टीम के रूप में हमने अब ऐसा किया है.”

विश्व भर में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक हमारे प्रदर्शन से काफी खुश हैं 

“टीम जश्न मना  रही है.  देश के लोग वास्तव में खुश हैं, मुझे खुशी है कि सभी भारतीय प्रशंसक न केवल भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया और आसपास भी हैं. और हमने देखा हमारे जितने के बाद जिस तरह हमने प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद क्या बोले ‘चतेश्वर पुजारा’ appeared first on SportzWiki Hindi.