भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत की टीम ने 31 रन से जीत लिया था. यह टेस्ट मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 146 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था.
मेलबर्न टेस्ट जीतकर भारत ने बनाई 2-1 की बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 137 रन के अंतर से जीत लिया. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
मेलबर्न जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले भारतीय खिलाड़ी

मेलबर्न में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन से मिले है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों और ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन के मुलाक़ात की कई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
बीसीसीआई ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों और ऑस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन के मुलाक़ात की तस्वीरें पोस्ट की है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ इस दौरान टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी थे.
Striking a pose
#TeamIndia & Australia at the Australian Prime Minister’s residence
pic.twitter.com/20ttzamgjG
— BCCI (@BCCI) January 1, 2019
भारत अंतिम टेस्ट जीत भी चाहेगी जीतना

भारतीय टीम सिडनी में होने वाला सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच भी जीतना चाहेगी और 3-1 के बड़े अंतर के साथ टेस्ट सीरीज जीत भारत वापस लौटना चाहेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची भारतीय टीम, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.
