इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच नेल्सन के सैक्सटॉन ओवल में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने श्रीलंका को 115 रनों से हरा कर वनडे सीरीज में लंका का क्लीन स्वीप कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने इसके साथ ही ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।
नेल्सन के सैक्सटॉन ओवल मैदान में खेले गए अंतिम वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कीवी बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 364 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 249 रन ही बना पाई और 115 रनों से अंतिम मैच हार गई।
न्यूजीलैंड की ओर से मध्यम क्रम में तूफानी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 137 रनों की पारी खेली। टेलर ने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। निकोल्स ने भी रोस टेलर के साथ शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। निकोल्स ने नाबाद 124 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान न्यूजीलैंड टीम के सबसे सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया। आपको बता दें कि इस शतक के साथ ही टेलर के वनडे में 20 शतक हो गए है। आपको बता दें कि कीवी टीम की ओर से किसी भी प्रारूप में ये किसी बल्लेबाज द्वारा जड़ी गईं सबसे ज्यादा शतक है। अब आपको बता दें कि वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड में एक टी20 मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की थी।