भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फिंच के रूप में शुरूआती झटका दे दिया. भुवनेश्वर कुमार ने फिंच को अपना 100 वां शिकार बनाया. इसके बाद कुलदीप ने भी शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया.
शॉन मार्श खेल रहे थे बेहतरीन पारी कुलदीप की गेंद पर शमी ने पकड़ा शानदार कैच

टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी से कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाएं शॉन मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने शानदार अर्धशतक बना दिया था. धीरे-धीरे वो शतक की ओर बढ़ रहे थे. कुलदीप की गेंद को वो दर्शकों के पास भेजना चाह रहे थे. लेकिन गेंद वहां तक नहीं पहुंची. शमी ने शानदार कैच लपक लिया. ऐसा कैच एक तेज गेंदबाज को लेते हुए आपने बहुत कम ही देखा होगा.
यहाँ देखें विडियो
Good catch by Mohammed Shami. #AUSvIND pic.twitter.com/9cdxnIgzG2
— ye cricket hai (@cricket_ye) January 12, 2019
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 288 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 289 रनों का टारगेट दिया है. भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने लिए इन दोनों खिलाड़ियों को दो-दो विकेट मिलें. मोहम्मद शमी और खलील अहमद को एक भी विकेट नहीं मिला.
भारत को जितना है मैच तो बल्लेबाजों को देना होगा अहम योगदान

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 59 और शॉन मार्श ने 54 रनों की पारी खेली. बल्लेबाजी की बात की जाए तो कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी.
अम्बाती रायडू ने हाल ही में जो प्रदर्शन किया है, उससे भारत की नंबर-4 की चिंता को लगभग खत्म कर दिया है. उनको अब दिखाना होगा. निचले क्रम में केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा टीम के लिए अहम योगदान देना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: खूंटा गाड़कर खेल रहे थे ‘शॉन मार्श’ मोहम्मद शमी ने सुपरमैन बन लपका शानदार कैच appeared first on SportzWiki Hindi.