Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम अकरम ने सरफराज को पाकिस्तान वापस बुलाने की आलोचना की

कराची
पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीका से वापस बुलाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि वह अंतिम टी20 में खेल सकते थे। आईसीसी ने डरबन में खेले गये सीरीज के तीसरे एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में सरफराज को चार मैचों के लिये प्रतिबंधित किया था जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें स्वदेश बुला लिया है। अकरम ने कहा कि सरफराज को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था लेकिन इस मामले के बाद पाकिस्तान टीम में उनकी जगह को लेकर कयास नहीं लगाया जाना चाहिए। पाकिस्तान के इस दिग्गज हरफनमौला ने कहा कि सरफराज को दक्षिण आफ्रीका से वापस बुलाने का फैसला गलत है क्योंकि वह छह फरवरी को खेले जाने वाले तीसरे टी20 में खेल सकते थे। उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले टीम के कप्तान को बदलने की जरूरत नही है। हमें लंबे समय तक कप्तानी करने वाला चाहिए। शोएब मलिक अभी टीम का नेतृत्व कर रहे है और वह अच्छा काम रहे। उन्होंने भी हालांकि कहा है कि विश्व कप के बाद एकदिवसीय से संन्यास ले लेंगे।