Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्‍ट्रेलियाई कोच विराट कोहली के हुए दिवाने, इस दिग्गज से कर डाली तुलना

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच एडिलेड में तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने कंगारू टीम को छह विकेट से रौंद कर सीरीज में एक एक से बराबरी कर ली है। इसी के साथ ही भारत और कंगारू टीम के बीच खेला जाने वाला अंतिम वनडे मैच कांटे की टक्कर का हो गया है। क्योंकि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो ये सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर लेगा।

आपको बता दें कि एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीताने में अहम योगदान दिया। विराट कोहली ने इस मैच में 104 रनों की शानदार पारी खेली और अपने वनडे करियर का 39वां शतक जमाने में कामयाबी हासिल की।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के ये शानदार मैच विनिंग पारी देखकर कंगारू टीम में वर्तमान हेड कोच जस्टिन लैंगर भी विराट की प्रशंसा करते नहीं रूके। जस्टिन लैंगर ने इसी के साथ ही भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली की तुलना भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भारतरत्न सचिन तेंदुलकर से कर दी। कंगारू टीम के कोच ने विराट कोहली की बल्लेबाजी में संतुलन को अविश्वसनीय बताया है। साथ ही लैंगर ने बताया कि मैं अपनी टीम में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को रखना चाहता हूं। आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम के बीच 18 जनवरी को मेलबर्न मैदान में खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में विराट के अलावा टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी कार्तिक के साथ टीम को जीताने में अहम योगदान दिया।