Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रतनबाला की हैट्रिक से भारत ने इंडोनेशिया को हराया

नयी दिल्ली
रतनबाला देवी की दूसरे हाफ की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इंडोनेशिया को उसी के मैदान में पहले मैत्री मुकाबले में रविवार को 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम हांगकांग में लगातार दो मैच जीतकर इंडोनेशिया में दो मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। भारतीय टीम का यह दौरा टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर्स राउंड दो की तैयारी के लिए है। भारत का इंडोनेशिया से 30 जनवरी को फिर मुकाबला होगा। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद रतनबाला ने 67वें, 70वें और 78वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 3-0 से जीत दिलाई।