Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह की गेंदबाजी का फैन हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज और कह डाली ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। विराट बिग्रेड ने ऑस्ट्रेलिया धरती पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर अपना नाम क्रिकेट बुक में स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिस कारण भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने में कामयाब रही है।

भारत की और से ऑस्ट्रेलिया धरती पर बल्लेबाजों के साथ—साथ गेंदबाज भी शानदार गेंदबाजी करते नजर आएं। टीम के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया धरती पर अपनी गेंदों की रफ्तार और स्विंग से कंगारू बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में भारत टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की जिसमें बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। जिस कारण बुमराह की चारों ओर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी तारीफ कर रहे है। इसी बीच आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम भी बुमराह की जमकर तारीफ कर रहे है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने बुमराह के लिए कहा कि मौजूदा तेज गेंदबाजों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर सबसे अच्छी और सटीक है। साथ ही पाकिस्तान के पूर्व स्विंग के बादशाह ने कहा कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन भी बहुत शानदार है। वसीम अकरम ने कहा कि इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में बुमराह भारत के लिए काफी फायदेमंद गेंदबाज साबित हो सकते है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट स्विंग के बादशाह ने अपनी गेंदबाजी से कई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है।