Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: अपने डेब्यू मैच में ही इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड के मैदान में खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का का दूसरा और अहम मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए जिसकों भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन कल अपने डेब्यू मैच में मोहम्मद सिराज ने अपने नाम बेहद शर्मनाक रोर्ड बनया है।

आपको बता दे कि कल एडिलेड के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की ओर से खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया। उन्होंने ने अपने करियर का पहला वनडे मैच खेला लेकिन इस मैच में वह कुछ कमाल तो नही दिखा पाए पर उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिराज ने अपने पहले वनडे डेब्यू मैच में दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए जिन्होंने सबसे ज्यादा रन लुटाए है। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 7.60 की इकॉनमी रेट से बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटाए है।

आपको बता दे कि उनसें पहले ये रिकॉर्ड डेब्यू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने का भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी के नाम है। करसन घावरी ने भारत की तरफ से डेब्यू करते हुए 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 83 रन दिए थे। मोहम्मद सिराज की इस तरह की खराब शुरुआत ही टी20 क्रिकेट में हुई थी 2017 में राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टी20 मैच 57 रन दिए थे।

और ये भी पढ़े:

भारत आने के बाद हार्दिक पांड्या ने खुद को किया कमरे बंद, पिता ने किया खुलासा

हार्दिक-राहुल ने बीसीसीआई सीईओ को दी सफाई, जांच हुई शुरू

धोनी ने यह कारनामा करके बताया कि वही हैं नंबर वन फिनिशर



Herald