Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ 3rd ODI LIVE: न्यूजीलैंड के गिरे तीन विकेट, हार्दिक ने लपका शानदार कैच

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज (28 जनवरी) वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एक बार फिर न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही और जल्दी तीन विकेट चले गए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए है। क्रीज़ पर अभी रॉस टेलर (65) और टॉम लाथम (40) है।

वहीं भारतीय टीम दो अहम बदलाव किये गए है। महेंद्र सिंह धोनी और विजय शंकर को आराम दिया गया है। उनकी जगह दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद वह पहली बार खेल रहे हैं। टीम में वापसी करते ही उन्होंने धमाल मचा दिया। हार्दिक ने केन विलियमसन को हवा में उड़ते हुए एक कैच किया। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, डग ब्रैसवेल, मिशेल सैंटनर, लॉकी फग्र्यूसन और ट्रैंट बोल्ट।

यह भी पढ़े:-

IND vs NZ: कल इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है विराट की सेना

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका!

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी



Herald