Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ, 4th ODI: भारतीय टीम 92 रन पर ढेर, बोल्ट ने झटके पांच विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे खेला जा रहा है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रन पर ढेर हो गई। न्‍यूजीलैंड के मुख्य गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सामने कोई भारतीय बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। उन्होंने अपने 10 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके है। इन 10 ओवरों में उन्होंने 4 मेडन भी निकाले है।

आपको बता दें, भारतीय टीम में चौथे वनडे के लिए युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। मोहम्‍मद शमी की जगह खलील अहमद को शामिल किया गया है तो शुभमन गिल वनडे डेब्‍यू कर रहे हैं वह विराट कोहली की जगह टीम में शामिल हुए हैं, जिन्‍हें आखिरी दो वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज से आराम दिया गया है। गिल को वनडे कैप टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने सौंपी।

टीमें:
भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और हार्दिक पंड्या.

न्यूजीलैंड:केन विलियमसन (कप्‍तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्‍स, रॉस टेलर, टॉम लैथम, जेम्‍स नीशाम, मिचेल सेंटनर, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, टॉड एस्‍टल, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्‍ट.

यह भी पढ़े:-

Ind vs NZ: हेमिल्टलन के मैदान में उतरते ही अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे रोहित शर्मा

शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो

IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका



Herald