स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। तीन लगातार मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने भारत को मुँह तोड़ जवाब दिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने ट्रेंट बोल्ट के पांच विकेट के दम पर भारत की पूरी टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर ढेर कर दिया। भारत का कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया।
भारत के 92 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने दो विकेट खोकर 14.4 ओवर में हासिल कर लिया। आपको बता दें, हेनरी निकोल्स (30) और रॉस टेलर (37) नवाब लौटे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके है। उन्होंने इस दौरान 4 मेडन भी निकाले है। अब पांच मैचों की सीरीज 3-1 पर चल रही है।
विराट कोहली और धोनी की खली कमी
विराट कोहली को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई। विराट कोहली जब टीम के कप्तान थे तो भारत आसानी से बड़े स्कोर खड़ा कर लेती है। पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आते हैं और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरह ले जाते है। वहीं विराट के आउट होने के बाद मिडिल क्रम में महेंद्र सिंह धोनी टीम को संभाल लेते है।
यह भी पढ़े:-
शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो
IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका
Ind vs NZ: हेमिल्टलन के मैदान में उतरते ही अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे रोहित शर्मा
Herald