लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे की तरह दूसरे वनडे में भी हरा दिया है. भारत ने यह 90 रनों से जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड की पिच पर स्पिनर कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन जारी रखा. यादव ने मेजबान टीम की कमर तोड़ते हुए 45 रन देकर चार विकेट झटके. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 324 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 234 रन ही बना सकी.
इंडिया के तरफ से रोहित शर्मा ने 87 और शिखर धवन ने शानदार 66 रन बनाए. जवाब में बैटिंग करने उतरी मेजबान कीवी टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. न्यूजीलैंड 234 रन पर सिमट गई. इस तरह भरतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतते हुए 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
The post IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट appeared first on Live Cities.