Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Aus 2nd ODI :  कोहली और धोनी की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने जीता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का का आज दूसरा और अहम मुकाबला एडिलेड में खेला गया जहां भारत ने 6 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आपको बता दे कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए और भारत को 299 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने 4 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी का शानदार आगाज किया। शिखर धवन ने तूफानी पारी खेलते हुए 32 रन और रोहित शर्मा ने 43 रनों का अहम योगदान दिया। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज 112 गेंदों पर 104 रन की अहम पारी खेली साथ ही उनका साथ देते हुए महेन्द्र सिंह धोनी भी 54 गेंदों पर 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। धोनी और कार्तिक ने पांचवें विकेट के लिए 5.4 ओवर में 57 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई।

विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर भारत ने एडिलेड में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। अब दोनों ही टीमों के लिए तीसरा और अंतिम मुकाबला काफी अहम होगा क्योंकि दोनों ही सीरिज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

और ये भी पढ़े:

Ind vs Aus 2nd ODI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 39वां शतक

India vs Aus 2nd ODI : शॉन मार्श के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 299 का लक्ष्य



Herald