Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Aus 3rd ODI: चहल के आगे कमजोर हुए कंगारू, भारत को मिला 231 का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मेलबर्न में तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम और अहम मुकाबला खेला जा रहा हैं। अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जों भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम 230 रन पर ऑलआउट हो गई। युजवेंद्र चहल शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

करो या मरो के इस अहम वनडे मैच में आज भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। आज ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए उन्होंने ने 63 गेंदों पर दो चौके की मदद से 58 रन बनाए। भारत की तरह से अच्छी गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए वही युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट अपने नाम किये। भारत के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है।

भारतीय टीम आज तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरा मोहम्‍मद सिराज की जगह विजय शंकर ने आज अपना डेब्‍यू मैच खेला साथ ही रायडू की जगह केदार जाधव और कुलदीप यादव की जगह यजुवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया। दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं आपको बता दे ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में पहला वनडे 34 रन जीता था वही एडिलेड में छह विकेट से बाजी मारकर भारत ने सीरीज में बराबरी की थी आज दोनों टीमों के लिए ही 'करो या मरो' का मुकाबला है।

और ये भी पढ़े:

अंगुली में फ्रैक्‍चर के बाद भी खेलता रहा ये क्रिकेटर, जीता दिल

Ind Vs Aus: तीसरे वनडे जीतकर इतिहास रचने उतरेगा भारत, कोहली बना सकते है ये महान रिकॉर्ड



Herald