Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, भारत में होगा IPL 12 का आयोजन

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। हाल ही मीडिया से खबर मिल रही हैं कि छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता यानी कि इंडियन प्रीमियम लीग आईपीएल का आयोजन भारत में ही होने वाला है।

इस प्रकार टीम इंडिया को बधाई देना किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को पड़ा भारी

आपको बता दें कि पहले ये खबर मिल रही थी कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण इस बार का आईपीएल का 12वां सीजन देश के बाहर आयोजित होगा। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी कि मंगलवार को साफ कर दिया हैं कि 2019 में आयोजित होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन भारत में ही होगा। आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि 2019 में आयोजित होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआती दिनांक 23 मार्च प्रस्तावित की गई है। अब देशवासी चौके छक्को का आनंद अपने देश में ले सकेंगे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: तीसरे स्थान पर पहुंचे पुजारा, पंत के नाम दर्ज हो गया ये रिकॉर्ड

आपको बता दें कि दो बार लोकसभा चुनाव होने के कारण इस छोटे फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता को देश के बाहर आयोजित कराया गया है। वर्ष 2009 में और 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता देश के बाहर आयोजित हो चुकी है। आईपीएल के 12वें सीजन में इस बार खिलाड़ियों की ​नीलामी पहली बार राजस्थान के जयपुर शहर में की गई। आईपीएल के 12वें सीजन में जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी​ बिके है। आईपीएल का 11वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी बार जीतने में सफलता हासिल की थी।