Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी, विदेश में नहीं भारत में ही होगा IPL 12 का आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आप क्रिकेट के भी शौकीन है और आपको आईपीएल देखना काफी पसंद है लेकिन अगर आप इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में नही होने की खबर से दुखी थे तो अब आपके लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 भारत में ही 23 मार्च से खेला जाएगा। आईपीएल की सभी टीमों ने 2019 सीजन के लिए अपनी टीम पूरी तेयार कर ली है। भी कुछ दिनों पहले जयपुर में हुए आईपीएल ऑक्‍शन में 351 खिलाडि़यों की नीलामी लगी थी।

आपको बता दे कि पहले ये माना जा रहा था इस साल लोक सभा चुनाव होने की वजह से आईपीएल का 12वां संस्करण विदेश में खेला जा सकता है लेकिन अब बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति ने नई दिल्ली में बैठक कर इस बात का प्रस्ताव रखा है कि आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 2019 में आयोजित होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआती दिनांक 23 मार्च प्रस्तावित की गई है।

आपको बता दे कि इससे पहले कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2009 और 2014 में आम चुनाव की वजह से इनका आयोजन विदेश में किया गया था। आपको बता दे कि 2009 में दक्षिण अफ्रीका में 2014 में इसका आधा टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। साथ ही माना जा रहा था कि इस बार भी लोकसभा चुनाव होने के कारण इनका आयोजन देश के बहार हो सकता है।

और ये भी पढ़े:

विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब

विराट कोहली ने दी हिदायत, घमंड पर काबू रखे ऑस्ट्रेलियाई टीम

रिकी पोंटिंग अब भूलकर भी नहीं करेंगे भविष्यवाणियां, टीम इंडिया के लिए तो बिल्कुल भी नहीं!



Herald