भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-1 के अंतर से जीत लिया था.
भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के बाद जमकर पार्टी मनाई है और इसकी एक तस्वीर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की है.
विराट ने राहुल, हार्दिक और मयंक के साथ मनाई जीत की पार्टी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जीत के बाद रात को अपने पसंदीदा तीन खिलाड़ी केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल के साथ जीत की ख़ुशी मनाई है.
विराट की एक तस्वीर इन तीनों खिलाड़ियों के साथ सोशल मीडिया में छाई हुई है. इस तस्वीर को केएल राहुल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी पोस्ट किया है.
वहीं बाकि खिलाड़ियों ने भी रात की पार्टी का जमकर लुफ्त उठाया. इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी.
यहाँ देखें केएल राहुल द्वारा पोस्ट की गई पार्टी की तस्वीर

About Last Night!
#Fam
pic.twitter.com/oKr49Scg8z
— K L Rahul (@klrahul11) January 8, 2019
सीरीज जीत से रचा है इतिहास

भारतीय टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले कोई भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी.
विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में घर से बाहर चौथी टेस्ट सीरीज जीती है. उन्होंने सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. गांगुली ने भी घर से बाहर भारत के लिए अपनी कप्तानी में चार टेस्ट सीरीज जीती थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बनी हुई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post PHOTOS : के एल राहुल ने शेयर की ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम के नाईट पार्टी की तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.

