Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: सिडनी में एक नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट

सम्पूर्ण विश्व क्रिकेट की निगाहें इस समय कल गुरुवार, 3 जनवरी से शुरू होने वाले बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबलें पर लगी हुई. घड़ी की सुईयां जैसे जैसे रफ़्तार के साथ आगे बढ़ती जा रही हैं, वैसे वैसे सिडनी टेस्ट के आगाज होने का समय नजदीक आता जा रहा हैं. सिडनी टेस्ट कई सारे मायनों में भारतीय क्रिकेट टीम और तमाम देशवासियों के लिए एकदम खास होने वाला हैं.

खास होने की एकमात्र वजह टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पूरे होने की हैं. गौरतलब हैं, कि बीते 71 वर्षों में भारतीय टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकी हैं और मौजूदा समय में विराट एंड कंपनी 1-2 की अहम बढ़त बनाये हुए हैं. यही कारण हैं, कि सिडनी टेस्ट के लिए भी टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा हैं.

सिडनी में भी चर्चा का एक अहम केंद्र रहेगे हमारे कप्तान साहब 

Image Credit : Getty Images

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज की बात हो रही हो और टीम इंडिया के जोशीले कप्तान विराट कोहली के नाम का जिक्र तक ना ऐसा भला कैसे संभव हैं. हर बार की तरह इस सीरीज में भी किंग कोहली का बल्ला जमकर आग उगलता नजर आ रहा हैं. अभी तक खेले गये तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में विराट कोहली 43.17 की औसत के साथ कुल 259 रन बना चुके हैं.

इतना ही नहीं चेतेश्वर पुजारा (328) के बाद इस मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली की हालियां फॉर्म पर भी कोई सवालियां निशान नहीं उठाये जा सकते. सिडनी में दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों की नजरे विराट रन मशीन कोहली पर ही बनी रहेगी.

तोड़ेगे दो बड़े रिकॉर्ड 

Image Credit : Getty Images

वैसे तो कहने को सिडनी में विराट कोहली कई सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, लेकिन एक कीर्तिमान ऐसा भी हैं जो वाकई में बेहद ही खास हैं. दरअसल सिडनी टेस्ट मैच में विराट कोहली बतौर कप्तान दो बड़े आंकड़े अपने नाम पर दर्ज करवा सकते हैं. आप सभी  बता दे, कि जिन दो आंकड़ो की हम बात कर रहे हैं, अगर कोहली ने वह वाकई में हासिल कर लिए तो वह विश्व क्रिकेट के एक नहीं बल्कि दो दिग्गज कप्तानों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगे.

सीधे सीधे शब्दों में कहे, तो सिडनी में विराट कोहली एक नहीं नहीं बल्कि दो दो कप्तानों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाले हैं. यह दो कप्तान अन्य कोई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा हैं.

ऐसे छोड़ेगे पीछे 

Image Credit : Getty Images

अंतिम टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली दोनों पारियों में शतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ना सिर्फ दूसरे स्थान पर आ जायेगे, बल्कि रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ देगे. बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में कुल 19 शतक लगाये हैं. वही विराट कोहली अभी तक कुल 18 शतक जमा चुके हैं.

इतना ही नहीं अगर पूरे टेस्ट मैच के दौरान किंग कोहली 193 रन बनाने में कामयाबी हासिल कर पाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ब्रायन लारा (4,685) को पीछे छोड़ सूची में सातवे पायदान पर आ जायेगे. मौजूदा समय में कोहली बतौर कप्तान (4,492) रन बना चुके हैं.

Image Credit : Getty Images

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD: सिडनी में एक नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट appeared first on SportzWiki Hindi.